
दिल्ली में नकली नाइकी, एडिडास और न्यू बैलेंस जूतों की फैक्ट्री पकड़ी गई, मालिक गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में चल रही नकली ब्रांडेड जूतों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का खुलासा किया है. यहां नाइकी, एडिडास, न्यू बैलेंस और स्केचर्स के नकली जूते बनाए जा रहे थे. पुलिस ने यूनिट के मालिक संदीप सिंह को गिरफ्तार कर भारी मशीनें और हजारों नकली जूतों के पार्ट्स बरामद किए हैं.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली ब्रांडेड जूतों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में चल रही एक अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर छापेमारी कर पुलिस ने नाइकी, एडिडास, न्यू बैलेंस और स्केचर्स जैसी नामी कंपनियों के नकली जूते बनाने का खुलासा किया है. इस फैक्ट्री में हर दिन सैकड़ों की संख्या में नकली जूते तैयार किए जा रहे थे.
यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल द्वारा की गई. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अंबे एन्क्लेव, चौहान पट्टी, थाना सोनिया विहार इलाके में नकली ब्रांडेड जूतों की फैक्ट्री चल रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पहले अपने स्तर पर जांच की और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई.
नकली ब्रांडेड जूतों का भंडाफोड़
जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता संकेत मिले कि यहां बड़े पैमाने पर नकली जूतों का निर्माण हो रहा है. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने संबंधित कंपनियों से संपर्क किया और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को मामले की जानकारी दी. कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्राथमिक जांच के बाद जूतों को नकली बताया. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की योजना बनाई.
पुलिस टीम ने कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ अंबे एन्क्लेव स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा. मौके पर एक पूरी तरह से सक्रिय अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पाई गई, जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम और लोगो वाले जूते तैयार किए जा रहे थे. कंपनी प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर बताया कि यह यूनिट पूरी तरह अनधिकृत है और उन्हें इस तरह के किसी उत्पादन की अनुमति नहीं दी गई थी.
भारी मात्रा में सामान बरामद

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







