
कमांडो काजल को पति के काले कारनामों की लग गई थी भनक! क्या इसलिए अंकुर ने डंबल से कर दी हत्या
AajTak
दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की हत्या के मामले अब नई परतें खुल रही हैं. उसके परिजनों ने पति अंकुर पर हत्या के साथ-साथ पेपर लीक रैकेट का मास्टरमाइंड होने के गंभीर आरोप लगाए हैं. दावा है कि काजल के पास उसके काले कारनामों के राज़ थे. हत्या से पहले वीडियो कॉल और डंबल से हत्या के आरोपों ने मामले को और सनसनीखेज बना दिया है.
दिल्ली पुलिस की महिला कमांडो काजल की मौत अब सिर्फ एक हत्या नहीं रह गया है, बल्कि परत दर परत खुलती एक खौफनाक साजिश की कहानी बनती जा रही है. कमांडो काजल की हत्या के बाद अब सोनीपत में उसके परिजनों ने ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया है.
पेपर लीक के जरिए अंकुर ने कमाए थे करोड़ों रुपये ?
परिजनों का कहना है कि काजल के पास उसके पति अंकुर से जुड़े कई बड़े और खतरनाक राज़ दफन थे. आरोप है कि अंकुर न सिर्फ काजल की हत्या का आरोपी है, बल्कि वह पेपर लीक कराने वाले एक बड़े रैकेट का मास्टरमाइंड भी है. परिजनों के मुताबिक, अंकुर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूलता था और एक लैब संचालक के साथ मिलकर पेपर लीक करवाने का धंधा चला रहा था. दावा किया गया है कि इसी अवैध कारोबार से वह कई करोड़ रुपये कमा चुका है.
परिजनों ने बताया कि 22 जनवरी को काजल की मां और भाभी की उससे वीडियो कॉल पर बात हुई थी. उस वक्त काजल सामान्य दिख रही थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि कुछ ही घंटों में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी. आरोप है कि जिम में इस्तेमाल होने वाले डंबल से पीट-पीटकर काजल को मौत के घाट उतारा गया.
प्रेम विवाह से नाराज थे अंकुर के घरवाले
काजल की जिंदगी खुद संघर्ष से भरी हुई थी. दिल्ली पुलिस की कमांडो बनने के पीछे उसकी मेहनत और जिद थी. अंकुर की बहन पहले काजल की दोस्त थी, उसी के जरिए काजल और अंकुर की पहचान हुई. धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदला और काजल ने परिवार को मनाकर प्रेम विवाह किया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह शादी अंकुर के परिवार को मंजूर नहीं थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







