
भतीजे ने पकड़े पैर, सीने पर बैठी पत्नी और काट दिया गला... अवैध संबंध के चलते यूं हुआ बलराम का मर्डर, दहला देगी कहानी
AajTak
शाहजहांपुर में नाजायज़ रिश्ते के चलते पत्नी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इस वारदात को दोनों ने मिलकर अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कत्ल की ये वारदात चर्चा का विषय बनी है. पढ़ें पूरी कहानी.
Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार की सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. भटपुरा गांव के एक साधारण से घर में 30 वर्षीय बलराम की लाश चारपाई पर पड़ी मिली. घर के अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया. बलराम का गला धारदार हथियार से रेता गया था. हर तरफ खून बिखरा हुआ था. शुरू में यह घटना किसी बाहरी हमलावर की करतूत लग रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, हैरान करने वाला सच सामने आकर खड़ा हो गया.
घर के भीतर छुपा खूनी राज भटपुरा गांव में बलराम की मौत के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. सवाल उठने लगे कि आखिर घर के अंदर घुसकर इतनी बेरहमी से हत्या किसने की. पुलिस ने जब आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की, तो शक की सुई घर के अंदर मौजूद लोगों की ओर ही घूमने लगी. पुलिस ने पाया कि बलराम की पत्नी पूजा का व्यवहार भी सामान्य नहीं लग रहा था, जिससे शक और भी गहराने लगा.
भाई की शिकायत से खुली परतें इस मामले में हैरान करने वाला मोड़ तब आया, जब बलराम के भाई ने पुवायां थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पूजा का अपने ही भतीजे आदेश के साथ नाजायज़ संबंध था. भाई ने साफ तौर पर आशंका जताई कि इसी अवैध रिश्ते के चलते बलराम की हत्या की गई है. इस शिकायत के बाद पुलिस ने पूजा और आदेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की.
पूछताछ में टूटा झूठ का किला पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पूजा ज्यादा देर तक सच छुपा नहीं सकी. सख्ती के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूजा ने बताया कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी. उस रात बलराम चारपाई पर सो रहा था और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया.
कैसे रची गई खौफनाक साजिश? पूछताछ में सामने आया कि आदेश ने बलराम के दोनों पैर पकड़ रखे थे, ताकि वह हिल न सके. वहीं पूजा उसके सीने पर बैठ गई. इसके बाद उसने दरांती जैसे धारदार हथियार से बलराम का गला रेत दिया. कुछ ही पलों में बलराम की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद दोनों ने इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके.
पुलिस की कार्रवाई सबूतों और कबूलनामे के आधार पर शाहजहांपुर पुलिस ने पूजा (25) और उसके भतीजे आदेश (22) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि यह मामला नाजायज़ रिश्ते और अवैध संबंधों से जुड़ा है, जिसने एक युवक की जान ले ली.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







