
Gold-Silver Crash: अचानक फूट गया बुलबुला... 85,000 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोना भी धड़ाम
AajTak
Gold-Silver Price Big Fall: 24 घंटे में ही चांदी और सोने के भाव में तगड़ी गिरावट आई है. चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 85000 रुपये गिर चुकी है, जबकि सोने के भाव में 25000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. आइए जानते हैं सोने और चांदी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई है...
सोने और चांदी के दाम में शुक्रवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. 24 घंटे में चांदी का भाव 85,000 रुपये कम हुआ. वहीं सोने के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिली. इतनी बड़ी गिरावट तब आई है, जब चांदी 4.20 लाख रुपये और सोना 2 लाख रुपये के करीब पहुंच गए थे.
शुकवार, 3.30 बजे MCX पर मार्च वायदा के लिए 1 किलो चांदी की कीमत करीब 65000 रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये पर पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार की शाम को चांदी कीमत बढ़कर 4,20,048 रुपये अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी. इस हिसाब से देखें तो 24 घंटे में ही चांदी के भाव (Silver Price) में करीब 85,000 रुपये की गिरावट आई है.
इसी तरह, सोने की कीमत में भी भारी गिरावट आई है. सोना 29 जनवरी, गुरुवार को अपने रिकॉर्ड स्तर 1,93,096 रुपये पर था, लेकिन शुक्रवार को यह 16000 रुपये टूटकर 1,67,406 रुपये पर आ गया. यानी 24 घंटे के दौरान सोने में 25,500 रुपये की गिरावट आई है.
गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था भाव वायदा बाजार में गुरुवार को चांदी ने रिकॉर्ड बनाते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा ना सिर्फ पार किया, बल्कि वहां से भी इसमें जबरदस्त उछाल आई थी. चांदी का भाव गुरुवार को 34,000 रुपये चढ़कर अपने ऑल टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये पर पहुंच गई थी. इसी तरह, वायद बाजार 29 जनवरी को सोना 16000 रुपये चढ़कर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल 1,93,096 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि अब इन दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट आई है.
अचानक क्यों आई ये बड़ी गिरावट?
गोल्ड -सिल्वर ईटीएफ में भी बड़ी गिरावट? सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट के कारण सिल्वर और गोल्ड ईटीएफ के दाम बड़ी तेजी से गिरे हैं. शेयर बाजार बंद होने तक सिल्वर और गोल्ड ETF के दाम 20 फीसदी तक टूट गए. ICICI Silver ETF 20.14 फीसदी गिरा, निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ 18.59 फीसदी टूटा, Tata सिल्वर ईटीएफ में 13 फीसदी की गिरावट आई. वहीं गोल्ड ईटीएफ की बात करें तो Tata Gold ETF 9.16 फीसदी गिरा, निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ 10.50 फीसदी गया.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









