Makar Sankranti 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि के लिए सूर्य कृपा जरूरी, जानिए हर राशि में सूर्य का क्या है रोल
ABP News
Makar Sankranti 2022 : सूर्य की प्रसन्नता और कुपित होना , किस राशि के लोगों को क्या देता है असर. सूर्य देव जिससे प्रसन्न होते है. उन लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं.
Makar Sankranti 2022 : सूर्य ग्रहों के राजा जो कि मकर संक्रांति से उत्तरायण हो जाएंगे. सूर्य हर राशि के लोगों के लिए अलग अलग परिणाम देने वाले होते हैं. ग्रहों के राजा की कृपा से यश कीर्ती और आरोग्य मिलता है तो उन्हीं के कोप से यह सब समाप्त भी हो जाता है. किस राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह का क्या संबंध हैं और किस क्षेत्र में वह अपना फोकस रखते हैं. आज इसको समझते हैं.
प्रसन्न सूर्य मेष राशि के लोगों की करता है बुद्धि तीव्रमेष राशि के लोगों के मस्तिष्क और मेधा का कंट्रोल सूर्यदेव करते है प्रसन्न सूर्यदेव मेष राशि के व्यक्तियों की बुद्धि को बढ़ाते हैं और उच्च शिक्षा भी प्रदान करते है, मकर संक्रांति के दिन मेष राशि के लोगों द्वारा की गई पूजा और दान पुण्य उनकी बुद्धि में तीव्रता लाता है. सूर्य की कृपा से उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं. मेष राशि के जो व्यक्ति उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं उनके लिए सूर्य देव का प्रसन्न होना मानो उनकी उपलब्धि में कारगर साबित होता है. सूर्यदेव यदि कुपित हो जाएं तो वह बुद्धि को भ्रष्ट भी कर देते हैं जिससे व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता में कमजोर हो जाती है.