
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति के दिन दान का है बड़ा महत्व, इस चीज के दान से आती है घर में सुख और समृद्धि
ABP News
Makar Sankranti 2022: आज के दिन तिल के दान को बेहद शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा जाता है. इस दिन काले तिल के दान से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है.
Makar Sankranti 2022 Daan: हिंदू धर्म (Hindu Tradition) में मकर संक्रांति के त्योहार (Makar Sankranti 2022) का बहुत महत्व है. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते है और इसके साथ ही शुभ दिनों की शुरुआत होती है. मकर संक्रांति के त्योहार को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है. पंजाब में यह लोहड़ी (Lohri 2022), उत्तराखंड में उत्तरायणी, गुजरात में उत्तरायण, केरल (Kerala) में पोंगल (Pongal 2022) और असम में बिहू (Bihu 2022) के रूप में मनाया जाता है. उत्तर भारत में इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है. आज यानी 14 जनवरी 2022 को शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि को यह त्योहार मनाया जा रहा है.
मकर संक्रांति के त्योहार पर दान (Makar Sankranti 2022 Daan) का विशेष महत्व होता है. इस दिन लोग गरीबों को कई अलग-अलग चीजें दान करते हैं. इस दिन लोग सबसे पहले उठकर स्नान करते हैं. इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर की चीजों का दान दिया जाता है. तो चलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिसके दान को आज के दिन फलदायी माना जाता है. इन चीजों का करें दान (Things to Donate on Makar Sankranti 2022)-
