
LPG Cylinder Price Cut: सस्ता हो गया LPG सिलेंडर... आज से घट गए दाम, दिल्ली से मुंबई तक ये है नया रेट
AajTak
LPG Price Cut: जुलाई महीने की पहली तारीख राहत भरी शुरुआत लेकर आई है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर से LPG Cylinder Price में बड़ी कटौती की है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई है.
जुलाई महीने (July 2025) की शुरुआत एलपीजी यूजर्स के लिए राहत भरी हुई है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी कटौती (LPG Price Cut) का तोहफा दिया है और दिल्ली से मुंबई तक ये सस्ता हो गया है. एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई हैं. यहां बता दें कि इस बार भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है और राजधानी दिल्ली में ये (LPG Cylinder Price In Delhi) 58 रुपये तक सस्ता हो गया है. जबकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस रखी गई हैं.
बदलाव के बाद ये नई कीमतें IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 जुलाई से लागू हुए संशोधन के बाद दिल्ली में 1723.50 रुपये में मिलने वाला कॉमिर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब घटकर 1665 रुपये का हो गया है और इस हिसाब से इसमें कंपनियों द्वारा 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है. वहीं कोलकाता में जुलाई की पहली तारीख से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Kolkata LPG Cylinder Price) 1826 रुपये से घटकर 1769 रुपये का हो गया है. मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत (Mumbai LPG Price) 1674.50 रुपये से कम होकर 1616.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 1881 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1823.50 रुपये का मिलेगा.
जून में दामों में हुई थी कटौती यहां बता दें कि Commercial LPG Cylinder की कीमतों में इससे पिछले महीने जून में भी कटौती की गई थी और 1 जून 2025 ये सिलेंडर 24 रुपये तक सस्ता कर दिया गया था. कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Price In Delhi) घटकर 1723.50 रुपये का हो गया था, जो 1747.50 रुपये का मिल रहा था. इसके अलावा कोलकाता में ये घटकर 1826 रुपये का, मुंबई में 1674.50 रुपये (LPG Cylinder Price In Mumbai) का और चेन्नई में घटकर 1881 रुपये का हो गया था.
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं और क्रूड ऑयल की इंटरनेशनल कीमतों, भारतीय करेंसी रुपये की स्थिति के अलावा अन्य बाजार स्थितियों पर फोकस करते हुए इसकी दरों में संशोधन करती हैं. खासतौर पर 19Kg वाले गैस सिलेंडर में यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों के लिए राहत भरी है, जो कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का भारी मात्रा में उपयोग करते हैं.
घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं एक ओर जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से बीते कुछ महीनों से 19 किलो के Commercial LPG Cylinder Price में संशोधन और कटौती की जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी गई हैं. 14.2 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 8 अप्रैल 2025 के बाद से उसी रेट पर मिल रहा है. दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये पर बरकरार है. वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर 879 रुपये का मिल रहा है. इसके अलावा मुंबई में इसका दाम 852.50 रुपये और चेन्नई में ये 868.50 रुपये का मिल रहा है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







