
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
ABP News
मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन सप्लाई में दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने LPG गैस को लेकर कुछ बड़े फैसले किए हैं. सरकार ने तेल रिफाइनरियों से कहा है कि LPG का उत्पादन बढ़ाया जाए.
मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और ईंधन सप्लाई में दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने LPG गैस को लेकर कुछ बड़े फैसले किए हैं. सरकार ने तेल रिफाइनरियों से कहा है कि LPG का उत्पादन बढ़ाया जाए और जो अतिरिक्त गैस बने उसे सबसे पहले घरों में इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों के लिए दिया जाए. ताकि आम लोगों को गैस की कमी न हो.
LPG सप्लाई को सरकार की प्राथमिकता
सरकार ने घरेलू LPG सप्लाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है. साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नया नियम लगाया गया है. अब एक सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग कम से कम 25 दिन बाद ही की जा सकेगी. वहीं जो इम्पोर्टेड LPG है उसे फिलहाल हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी संस्थानों को देने पर जोर दिया जा रहा है.
तीन कार्यकारी निदेशोंकी बनाई कमेटी













