
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल, दहशत में लोग
ABP News
Pakistan-Afghanistan War News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है. सोमवार रात पाकिस्तान ने काबुल में एक बड़े एयरस्ट्राइक में अस्पताल को निशाना बनाया.
Pakistan-Afghanistan War News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग जारी है. दोनों देशों के बीच कभी डूरंड लाइन पर झड़प तो कभी हवाई हमलों से खौफ का माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब एक-दूसरे पर लगातार बम बरसा रहे हैं. सोमवार की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एक बड़ी एयरस्ट्राइक की. इस हमले में काबुल के नशा केंद्र वाले अस्पताल को निशाना बनाया गया.
तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में कम से कम 400 लोग शहीद हुए और लगभग 250 लोग घायल हुए. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, तालिबान सरकार ने कहा कि अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. इस एयरस्ट्राइक के वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल ho रहे हैं.
पाकिस्तान ने हमले का खारिज किया
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में केवल सैन्य ठिकानों और आतंकवादी सहायता ढांचों को निशाना बनाया गया, इसमें अफगान तालिबान के तकनीकी उपकरण और गोला-बारूद के भंडार शामिल थे. काबुल और नंगरहार में मौजूद पाकिस्तानी आतंकवादियों को भी निशाना बनाया गया.













