
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
ABP News
West Bengal Election 2026: भारत के 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है. पश्चिम बंगाल में CM ममता ने प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है. उन्होंने सीनियर लेवल के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं.
15 मार्च 2026 को चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल समेत असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बंगाल में 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 23 अप्रैल 2026 को और दूसरा 29 अप्रैल 2026 को होगा. सभी राज्यों की मतगणना 4 मई 2026 को होगी.
बंगाल में आला पुलिस अधिकारियों के तबादले
चुनाव आयोग ने साफ कहा कि चुनाव हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा. इसी मकसद से राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में बड़े बदलाव किए गए हैं. डीजीपी, आईजी लेवल के कई अफसरों और कोलकाता पुलिस कमिश्नर का तबादला किया गया. नए अधिकारी अब जिम्मेदारी संभालेंगे. यह फैसला चुनावों में निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है.
इससे पहले राज्य के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और चीफ सेक्रेटरी का भी ट्रांसफर हुआ था. TMC ने दो चरणों के शेड्यूल पर खुशी जताई और कहा कि इतने चरणों में भी वे BJP को हराने के लिए तैयार हैं. TMC नेता सागरिका घोष ने ABP से बातचीत में कहा कि यह फैसला सही है और पार्टी पूरी तरह तैयार है.













