
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
ABP News
West Bengal CPIM Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सीपीआई (एम) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 192 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सीपीआई (एम) ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.
मदारीहाट (एससी) से सुभास लोहार, जलपाईगुड़ी (एससी) से देबराज बर्मन, राजगंज (एससी) से खरेंद्र नाथ रॉय, कूचबिहार उत्तर (एससी) से सीपीआई (एम) के प्रणय कारजी, कूचबिहार दक्षिण से एआईएफबी के नजमुल आलम सरकार, सीतलकुची (एससी) से सीपीआई (एम) के नवदीप्ति अधिकारी, दिनहाटा से एआईएफबी के बिकास मंडल, नताबरी से सीपीआई (एम) के धनंजय राव (एससी) को प्रत्याशी बनाया गया है.
कुमारग्राम (ST) से आरएसपी के किशोर मिंज, फलाकाटा (एससी) से सीपीआई (एम) के कमल किशोर रॉय, धूपगुड़ी (एससी) से माकपा के निरंजन रॉय, डाबग्राम-फुलबाड़ी से सीपीआई (एम) के दिलीप सिंह, मल (अनुसूचित जनजाति)सीट से सीपीआई (एम) के मनु उरांव, नागराकाटा (एसटी) से सीपीआई (एम) के दिलकुमार उरांव, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी) से सीपीआई (एम) के झरेन रॉय, सिलीगुड़ी से सीपीआई (एम) के शरदिंदु चक्रवर्ती उम्मीदवार होंगे.
गोलपोखर से एआईएफबी के जुबेर आलम, चाकुलिया से एआईएफबी के अमजद अली, हेमताबाद (एससी) से सीपीआई (एम) के तनुश्री दास, कल्लागंज (एससी) से सीपीआई (एम) के हिरुबाला रॉय, रायगंज से सीपीआई (एम) के जिबानंद सिंह, इताहार से भाकपा के सुदीप्त दास, कुशमंडी (एससी), से आरएसपी के ज्योतिर्मय रॉय, कुमारगंज से सीपीआई (एम) के मोफज्जल हुसैन, बालुरघाट से आरएसपी के अर्नब चौधरी, तपन (ST) से आरएसपी के बप्पै हरो गंगारामपुर (एससी) से सीपीआई (एम) के बिप्लब बर्मन प्रत्याशी होंगे.













