
जर्मनी ने डोनाल्ड ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्लान पर फेरा पानी, अमेरिका ने मांगा साथ तो जानें क्या दिया जवाब
ABP News
US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मामले को लेकर दूसरे देशों साथ मांगा था, लेकिन अब जर्मनी ने ट्रंप को झटका दे दिया है.
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता बंद हो गया है. ईरान इस रास्ते से सैनिकों को तैनात कर चुका है. होर्मुज से कई देशों के जहाज गुजरते हैं. इसकी वजह से भारत भी प्रभावित हुआ है. ट्रंप ने होर्मुज के मसले पर दुनिया के कई देशों का साथ मांगा था, लेकिन जर्मनी से उन्हें झटका लग गया है. जर्मनी ने कहा है कि यह इस युद्ध का NATO देशों से कोई लेना देना नहीं है.
बर्लिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की अपील का जवाब दिया है. जर्मनी की सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, "इस युद्ध का NATO से कोई लेना-देना नहीं है. यह NATO का युद्ध नहीं है. युद्ध से पहले भी इसमें हिस्सा लेने पर विचार नहीं किया गया था और अब भी इस पर विचार नहीं किया जा रहा है." जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने भी पत्रकारों से कहा कि उन्हें होर्मुज में NATO सदस्यों की कोई भूमिका नजर नहीं आती.
ट्रंप ने किन-किन देशों से मांगा था साथ
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ’ पर एक पोस्ट के जरिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देशों से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज भेजने की अपील की थी. उन्होंने इसके साथ ही कहा था कि अमेरिका ईरान को मिटा देगा और पूरी तरह तबाह करने के बाद ही युद्ध रोकेगा.













