
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
ABP News
Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के कथित रूप से मॉस्को में इलाज करने की खबरें सामने आई हैं.
Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई कथित तौर पर रूस की राजधानी मॉस्को में इलाज करा रहे हैं. खबरों के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रूस भेजा गया. बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुज्तबा खामेनेई को मॉस्को में इलाज कराने का ऑफर दिया था.
हालांकि ईरान की ओर से इन खबरों को खारिज किया गया है और कहा गया है कि मुज्तबा खामेनेई पूरी तरह स्वस्थ हैं और ईरान में ही हैं.
घायल होने की कहानी और मॉस्को ट्रिप
कुवैती अखबार ‘अल-जरीदा’ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी को हुए उस हमले में जिसमें अली खामेनेई की मौत हुई, मुज्तबा भी घायल हुए थे. इसके बाद उन्हें चुपचाप एक रूसी सैन्य विमान से मॉस्को भेजा गया. रिपोर्ट में कहा गया कि मुज्तबा की टांग की सर्जरी सफल रही और फिलहाल वह मॉस्को के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं.













