
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
ABP News
400 अफगान लोगों का कातिल पाकिस्तान! तालिबान ने लगाया आरोप तो बोला- 'हमने अस्पताल पर...'
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बड़ा आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने सोमवार रात काबुल में एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की जिसमें कम से कम 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए. तालिबान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने बताया कि हमला सोमवार रात 9 बजे (स्थानीय समय) हुआ, जिसमें ओमिद नाम के 2,000 बेड वाले ड्रग एडिक्ट्स के इलाज वाले हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया. अस्पताल के बड़े हिस्से तबाह हो गए, आग लग गई और रेस्क्यू टीम्स अभी भी लोगों को निकाल रही हैं, जबकि पाकिस्तान ने इससे किनारा कर लिया है.
More Related News













