
'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
ABP News
'बिहार में जो भी सरकार बनेगी नीतीश कुमार गाइड करेंगे', JDU ने दे दिया सीधा संदेश
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार (16 मार्च, 2026) को हुए मतदान के नतीजे आ चुके हैं. एनडीए के सारे प्रत्याशियों की जीत हो गई है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हैं. इस बीच अब जेडीयू की ओर से बड़ा बयान आया है. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि बिहार में जो भी सरकार बनेगी उस सरकार को नीतीश कुमार गाइड करेंगे, मार्गदर्शन देंगे और सहयोग भी करेंगे.
संजय झा एक चैनल से बात कर रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में भी नीतीश कुमार बिहार के काम की बात करेंगे. आवाज बुलंद करेंगे और नीतीश कुमार कोई बात रखेंगे तो वो बहुत मायने रखता है.
More Related News













