
LoC पर मुस्तैद BSF की ड्रोन हंटिंग टीम, ऐसे ध्वस्त करेगी PAk की नापाक चाल
AajTak
बॉर्डर पार से आने वाले ड्रोन को ध्वस्त करने के लिए LoC पर ड्रोन हंटिंग टीम एक्टिव की गई है. BSF की ये टीम दुश्मन ड्रोन के उड़ते ही सक्रिय हो जाएगी और ड्रोन को तुरंत मार गिराएगी. एंटी ड्रोन सिस्टम जैमर और सेंसर से पूरी तरह लैस है.
पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान की तरफ से भारत के ख़िलाफ़ ड्रोन को लेकर साज़िश रची जा रही है. सीमा पार से ड्रोन के जरिये हथियार, ड्रग्स और स्टिकी बम भेजे जा रहे हैं. पाकिस्तान की इस चाल को नाकाम करने के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) ने इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC पर मोबाइल हंटिंग टीम तैनात कर दी है. सूत्रों के मुताबिक इस टीम में एक टेक्निकल विंग होगी, जो ड्रोन एक्टिविटी के इनपुट्स के आधार पर एक्शन लेगी. मकसद यही है कि सीमा पर कोई भी दुश्मन ड्रोन नज़र आए तो उसको वहीं ध्वस्त कर देना है.
आज़तक को एजेंसियों के हवाले से ख़बर मिली है कि पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार और ड्रग्स भेजने के लिए ISI ने कई ड्रोन सेंटर LOC और इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैयार किए हैं. इतना ही नहीं, भारतीय सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए "डमी ड्रोन" में हथियार और विस्फोटक उतारने का प्लान भी तैयार किया है. BSF के सूत्रों के मुताबिक ड्रोन हंटिंग टीम तैयार की गई है. आजतक ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन पर पहुंचकर बीएसएफ की तैयारियों और ड्रोन हंटिंग टीम के बारे में जानकारी हासिल की. यह ड्रोन हंटिंग टीम दुश्मन ड्रोन के उड़ते ही सक्रिय हो जाती है और उसको वहीं पर मार गिराया जाता है.
हाल ही में भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने एक चैटरिंग डिकोड किया था, जिसमें पाकिस्तान जम्मू के इंटरनेशनल बॉर्डर कठुआ, सांबा और हीरानगर सेक्टर से हथियार भेजने के लिए जिन ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है, उसके लिए बकायदा कोड वर्ड "परिंदा" प्रयोग किया जा रहा है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की ड्रोन भेजने वाली चाल की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी थी. वहीं बीएसएफ़ सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ बॉर्डर पर 12 जगहों पर एंटी ड्रोन सिस्टम और ड्रोन हंटिंग टीम एक्टिव की गई है.
क्या है एंटी ड्रोन सिस्टम की खासियत
एंटी ड्रोन सिस्टम जैमर और सेंसर से लैस होगा. इसमें 360 डिग्री निगरानी करने की भी प्रणाली मौजूद होगी. इसके जरिए भारतीय सीमा में आने वाले किसी भी ड्रोन पर नजर रखी जा सकेगी. सुरक्षा महकमे के एक अधिकारी के मुताबिक एंटी-ड्रोन सिस्टम में रेडियो फ्रीक्वेंसी रिसीवर, एलेक्ट्रो-ऑप्टिक सेंसर, जैमर और कंट्रोलर मैकेनिज्म होगा. इसके राडार में ड्रोन की दिशा की सटीक जानकारी देने की क्षमता होगी. इस सिस्टम में कैमरे भी लगे होंगे. साथ ही इसका जैमर इतना ताकतवर होगा कि जिससे 5 सेकेंड से भी कम समय में सिग्नल जाम किए जा सकेंगे. अगर पाकिस्तान चालाकी करके प्री प्रोग्राम्ड ड्रोन भारत के अंदर भेजता है तो उसको भी इस नए सिस्टम से जाम कर दिया जाएगा.
बीएसएफ के सूत्रों ने बताया कि ये सिस्टम छोटे आकार का होगा और इसकी तैनाती प्रक्रिया भी आसान से की जा सकेगी. इसे 10 मिनट से भी कम समय में अंतरराष्ट्रीय सीमा और फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन के किसी भी एरिया में स्थापित किया जा सकता है. ये सब काम मोबाइल हंटिंग टीम के जिम्मे होगा. साथ ही पूरे सिस्टम को छोटे-छोटे हिस्सों में खोला जा सकता है. जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान होगा. यही नहीं एंटी-ड्रोन सिस्टम दिन के साथ-साथ रात में भी निगरानी करने में सक्षम होगा. इस सिस्टम में ये भी तकनीक विकसित की जा रही है कि ये एक समय में एक से अधिक ड्रोन का पता लगा सके, उसकी लोकेशन को डिटेक्ट कर उसे कंट्रोल रूम तक सूचित कर सके.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







