
LoC पर बन रहे बंकर, खोदी जा रहीं सुरंगें... भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहा चीन
AajTak
चीन की 46 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना के तहत चीन की सेना को अमूमन पीओके में देखा जाता रहा है. सीपीईसी परियोजना कराकोरम हाईवे के जरिए कराची के ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है. हालांकि इस क्षेत्र पर चीन का अवैध कब्जा है.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और भारत को घेरने के लिए चीन मित्रराष्ट्र पाकिस्तान की हरसंभव मदद कर रहा है. पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर रक्षा बुनियादी ढांचे को तैयार करने में जुटा है. वह न सिर्फ पाकिस्तान को ड्रोन और लड़ाकू विमान मुहैया करा रहा है बल्कि एलओसी पर कम्युनिकेशन टावर लगाने और भूमिगत केबल्स बिछाने में भी मदद कर रहा है.
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पीओके में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और हाइड्रल परियोजनाओं के निर्माण के तहत पाकिस्तान की मदद कर रहा है. चीनी सैनिक और इंजीनियर एलओसी पर भूमिगत बंकरों के निर्माण में पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक तौर पर इस पर चुप्पी साध रखी है लेकिन खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी प्राप्त हो रही है.
हाल ही में चीन में बनी 155 एमएम की ट्रक से चलने वाली हॉवित्जर तोपों एसएच-15 को एलओसी पर कुछ स्थानों पर देखा गया था. इसे पिछले साल पाकिस्तान दिवस की परेड में भी शामिल किया गया था. जनवरी 2022 में चीन ने पाकिस्तान के साथ इन 236 तोपों का समझौता किया था.
चीन की हॉवित्जर तोपों के लिए एग्रीमेंट
लंदन की जेन्स डिफेंस मैगजीन के मुताबिक, पाकिस्तान ने इन एसएच-15 तोपों की सप्लाई के लिए चीन की कंपनी नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया था. इसके तहत इन तोपों की पहली खेप के तहत 236 तोपें जनवरी 2022 में डिलीवर की गई थीं.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन की 46 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना के तहत चीन की सेना को अमूमन पीओके में देखा जाता रहा है. सीपीईसी परियोजना कराकोरम हाईवे के जरिए कराची के ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है. हालांकि इस क्षेत्र पर चीन का अवैध कब्जा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









