
LIVE: 8 छक्के, 6 चौके और तूफानी शतक... वैभव सूर्यवंशी ने निकाल दिया साउथ अफ्रीका का जुलूस
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच U19 मुकाबला बुधवार (7 जनवरी) को खेला जा रहा है टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर चला और उन्होंने महज 63 गेंदों पर शतक जड़ दिया.
IND U19 vs SA U19: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच U19 टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे बुधवार (7 जनवरी) को बेनोनी में हुआ. जहां साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी. जहां भारत की नजर क्लीन स्वीप पर है.
इस मुकाबले में पहले आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारियां खेलीं. उन्होंने शतक जड़ते ही अल्लू अर्जुन के पुष्पा के सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाया.
🚨 HUNDRED FOR VAIBHAV SURYAVANSHI 🚨 - Smashed 100* runs off 63balls vs SA U19. - With 8 sixes and 6 fours. pic.twitter.com/al1eebWiVu
वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों के साथ 63 गेंदों में यह शतक जड़ा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने की. दोनों ने पारी की नींव रखने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई.
खास तौर पर वैभव ने साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के खिलाफ बिल्कुल बेसिक्स पर टिके रहने की कोशिश की और खुद पर अंकुश बनाए रखा. वैभव ने सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे. हालांकि शतक जड़ने के कुछ देर बाद ही वैभव आउट हो गए. वैभव ने 74 गेंदों पर 127 रन बनाए. उनकी पारी में कुल 9 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. वैभव ने 171.62 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
Everyone tuned in for that 🇮🇳💯 pic.twitter.com/Eqi4KUWkaW

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









