
LIVE: हरिद्वार में आज तीसरा शाही स्नान, कोरोना खतरे के बीच बड़ी तादाद में उमड़े श्रद्धालु
AajTak
कोरोना के खतरे के बीच हरिद्वार में आज तीसरा शाही स्नान है. मेष संक्रांति पर आज गंगा में डुबकी लगाने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु हरिद्वार में जमा है. एक बार फिर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
आज बैसाखी का त्योहार है. मेष संक्रांति पर आज गंगा में डुबकी लगाने के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु हरिद्वार में जमा है. सुबह से गंगा स्नान का सिलसिला जारी है. आम लोगों के स्नान के बाद तमाम अखाड़ों के संतों का शाही स्नान होगा. ऐसे वक्त में हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर आस्था का मेला लगा है, जब देश प्रचंड कोरोना विस्फोट की जद में है. हरिद्वार में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. हरिद्वार में कोरोना के कल 594 नए केस आए. हरिद्वार कुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ पर लगातार चिंता जताई जा रही है. तमाम तरह की गाइडलाइन्स की भी बातें की गईं, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि यहां कोरोना के सारे प्रोटोकॉल्स की धज्जियां उड़ चुकी हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










