
Lebanon Ground Report: अब लेबनान पर समुद्री रास्ते से हमले की तैयारी में इजरायल, तटीय इलाकों में डर का माहौल
AajTak
पश्चिम एशिया में संघर्ष का बादल घना होता जा रहा है. अब इजरायल लेबनान पर समुद्री रास्ते से हमले की योजना बना रहा है. समुद्री मार्ग को खाली करवाकर इजरायल संभावित हमले की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इजरायली नौसेना ने ईरान के खिलाफ भी तैयारी में जुटी है.
मिडिल ईस्ट या कहें कि वेस्ट एशिया में बड़ी जंग का खतरा बना हुआ है. इजरायल के हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मारने के बाद हालात और बिगड़े हैं. ईरान ने इस बीच करीब 200 मिसाइलों से अटैक भी किया, लेकिन इजरायल की तरफ से इसका पलटवार अबतक नहीं किया गया है. इस बीच इजरायली नौसेना लेबनान पर समुद्री हमले की तैयारी कर रही है. वे संभावित ईरानी हमलों को रोकने के लिए भी प्लान बना रहे हैं और आने वाले समय में समुद्र में हथियारों का मूवमेंट्स भी देखने को मिल सकता है.
भू-मध्य सागर में अक्सर मछुआरे मछली पकड़ने के लिए छोटी-छोटी नावों से आया करते थे, लेकिन इजरायल ने साफतौर पर कहा है कि वे इन क्षेत्रों में न आएं. अगर वे ऐसा करते हैं तो उनपर हमले किए जा सकते हैं. आजतक के पत्रकार अशरफ वानी लेबनान के सैदून शहर पहुंचे, जहां उन्होंने दिखाया कि कैसे इजरायली चेतावनियों के बाद समुद्र खाली हो गया है.
यह भी पढ़ें: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग के बीच लेबनान के लोगों के लिए जारी किया संदेश, देखें वीडियो
तीसरे मोर्चे से लेबनान पर हमले की तैयारी
अशरफ वानी ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार इजरायली सेना की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इजरयल अपनी तैयारियां पूरी तरह से कर रहा है और इसी क्रम में उसने लेबनान और उसकी सेना समेत मछुआरों को इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा है.
मसलन, हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल तीन मोर्चे से हमले की तैयारी कर रहा है. इजरायल लेबनान पर पहले से ही हवाई और जमीनी हमले कर रहा है. अब समुद्र को भी सुरक्षित रखने और इस तरह से संभावित हमले करने और रोकने की योजना बनाई जा रही है. लेबनान भू-मध्य सागर के किनारे पर बसा है और ऐसे में इजरायली नेवी की कोशिश है कि समुद्री मार्ग से हमले किए जाएं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







