
Lebanon Blasts: वॉकी टॉकी बनाने वाली जापानी कंपनी बोली- हमने तो 2014 में ही प्रोडक्शन बंद कर दिया था
AajTak
लेबनान में जिन वॉकी-टॉकी में धमाके हुए उन पर मेड इन जापान लिखा हुआ था. फुटेज में जापानी कंपनी आईकॉम के ब्रांड वाले नष्ट हुए डिवाइस दिखाई दिए. इस पर जापानी कंपनी ने कहा कि इस उपकरण को लगभग एक दशक पहले (2014) बनाना बंद कर दिया था.
लेबनान की राजधानी बेरूत में पेजर के बाद वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में हुए धमाकों के बार लोग डर और खौफ के साये में जी रहे हैं. जब भी यहां फोन की घंटी बजती है तो लोग खौफ में आ जाते हैं कि कहीं कॉल रिसीव करते ही मोबाइल ब्लास्ट ना हो जाए. मंगलवार को लेबनान में सीरियल पेजर ब्लास्ट में जहां 12 लोगों की मौत हो गई तो वहीं बुधवार को राजधानी बेरूत में वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में सीरियल ब्लास्ट 20 लोगों की मौत की खबर है. दोनों धमाकों में हजारों लोग घायल भी हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जिन वॉकी टॉकी में धमाके हुए हैं, उस पर ICOM V82 लिखा है जो कि जापान में बनती हैं. इसे बनाने वाली कंपनी आईकॉम इंक ने कहा कि वे इस दावे की जांच कर रहे हैं. हालांकि जापानी फर्म ने कहा कि लेबनान विस्फोटों में इस्तेमाल किए गए उपकरणों का उत्पादन 2014 में ही बंद कर दिया गया था.
जापानी कंपनी की सफाई
जापानी रेडियो उपकरण निर्माता आईकॉम इंक ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि लेबनान में विस्फोटों में कथित तौर पर शामिल उपकरण उसकी कंपनी द्वारा भेजा गया था या नहीं. आईकॉम के अनुसार, इस वॉकी टॉकी को लगभग एक दशक पहले (2014) बनाना बंद कर दिया था जिसमें बैटरियों की आवश्यकता होती है. कंपनी फिलहाल रिपोर्ट्स की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: पहले पेजर, अब वॉकी-टॉकी... हिज्बुल्लाह पर सबसे तीखा प्रहार, लगातार दूसरे दिन सीरियल धमाकों से दहला लेबनान
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी ने एक बयान में कहा, "दुनिया भर के मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि लेबनान में आईकॉम लोगो वाले दो-तरफ़ा रेडियो उपकरणों (वॉकी टॉकी) में विस्फोट हुआ है. हम वर्तमान में इस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहे हैं. हम इस बारे में अपडेट जारी करेंगे जो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा." विस्फोटित वॉकी-टॉकी की तस्वीरों में "आईकॉम" और "मेड इन जापान" के लेबल दिखाई दिए.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









