
Learn in Summer Vacation: गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं उपयोगी, करें ये सर्टिफिकेट कोर्स, सीखें ये स्किल्स, हमेशा आएंगी आपके काम
AajTak
गर्मियों की छुट्टियों को उपयोगी बनाने के लिए आप कई तरह एक्टिविटी और ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं. जो आपके करियर में आगे हमेशा काम आएंगे. आइए जानते हैं कि गर्मियों की छुट्टियों में स्टूडेंट क्या क्या कर सकते हैं.
What to do in Summer vacations: गर्मियों की छुट्टियां मतलब ऐश-ओ-आराम. इस लम्बे हॉलिडे का इंतजार सभी स्टूडेंट्स को रहता है. कोई ये छुट्टियां खेल-कूद और आराम में बिताता है तो कोई नृत्य, संगीत आदि एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भाग लेता है. स्कूल की छुट्टियां काफी अहम होती हैं, आप इन्हें अपने करियर ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. यकीन मानिए कुछ अलग सीखने और करने का इससे अच्छा मौका आपको स्कूल के बाद नहीं मिलेगा. स्कूल के बाद आप कॉलेज और नौकरी में इतना व्यस्त हो जाएंगे कि कुछ अलग सीखने के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाएगा तो क्यों ना गर्मियों की छुट्टियों में कुछ ऐसी चीजें सीख ली जाएं जो आपको आगे बेहद काम आ सकती हैं.
वॉइस मॉड्यूलेशन
अगर आपकी आवाज बहुत अच्छी है तो आपको यह कोर्स जरूर करना चाहिए. वॉइस मॉड्यूलेशन एक आर्ट है. इससे आप वॉइस की पिच और वॉल्यूम को सुनने वालों के हिसाब से सेट करना सीखते हैं. अगर आप इस कोर्स को बेहतर तरीके से सीख लेते हैं तो आगे चलकर आपको एड फिल्म, फीचर फील्म, थियेटर और रेडियो में काम करने के मौके मिल सकते हैं. आगे अगर आप कोई नौकरी करेंगे तो यह स्किल आपको फ्री लासिंग या पार्ट टाइम जॉब दिलवा सकती है.
इंग्लिश कम्यूनिकेशन स्किल्स
आज के जमाने में इंग्लिश सीखना काफी जरूरी है. भले ही आप कॉपी राइटर, ऑथर या जर्नलिस्ट नहीं बनना चाहते हों लेकिन यह कोर्स आपको लोगों से कम्यूनिकेट करने में जरूर मदद करेगी. इंग्लिश अच्छी करके आप छोटी-मोटी कंपनियों में आसानी से जॉब भी पा सकते हैं. आगे चलकर आप अगर जॉब के लिए कहीं इंटरव्यू देंगे तो यह स्किल आपके हमेशा काम आएगी. गर्मियों की छुट्टियों में आप अपनी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल पर काम कर सकते हैं.
फॉरेन लैंग्वेज

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









