
Lava Yuva 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10 हजार रुपये से कम होगी कीमत
AajTak
Lava Yuva 5G Launch Date: लावा जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है. ये फोन 10 हजार रुपये से कम बजट में आ सकता है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट अभी कन्फर्म नहीं की है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स को टीज जरूर किया है. इसमें 50MP का AI कैमरा सेटअप मिल सकता है. स्मार्टफोन सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आएगा.
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही एक नया 5G फोन Lava Yuva 5G भारत में लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने एक शॉर्ट वीडियो टीजर पोस्ट किया है, जिसमें फोन के डिजाइन की एक झलक दिखती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी नहीं दी है.
लावा इस फोन को अगले कुछ हफ्तों में रिलीज कर सकता है. ये कंपनी की Yuva सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फोन 10 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
लावा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक छोटा वीडियो टीजर पोस्ट किया है. कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें 50MP का सेंसर मिलेगा. कैमरा मॉड्यूल पर AI की ब्रांडिंग दिख रही है.
यह भी पढ़ें: Lava Blaze Curve 5G review: कम कीमत में प्रीमियम डिजाइन वाला देसी फोन
कंपनी इस फोन में फ्लैट स्क्रीन दे सकती है. टीजर में इसका ग्रीन कलर दिखाया गया है. लावा इस हैंडसेट को दूसरे कलर ऑप्शन में भी निश्चित तौर पर लॉन्च करेगा. स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा. इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा.
हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है. हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग में इसके कुछ फीचर्स की स्पॉट किया गया है. गीकबेंच पर LAVA LXX513 को स्पॉट किया गया है. उम्मीद है कि ये Lava Yuva 5G हो सकता है. लिस्टिंग से हमें कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









