
Kurma Jayanti 2024: कूर्म जयंती आज, जानें भगवान विष्णु को क्यों लेना पड़ा था कछुए का अवतार
AajTak
Kurma Jayanti 2024: कूर्म जयंती का त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म यानी कछुए के अवतार की पूजा की जाती है. सतयुग में समुद्र मंथन के वक्त भगवान विष्णु ने विशाल मंदराचल पर्वत उठाने के लिए कछुए का अवतार ले लिया था.
Kurma Jayanti 2024: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कूर्म जयंती मनाई जाती है. यह त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के कूर्म यानी कछुए के अवतार की पूजा की जाती है. सतयुग में समुद्र मंथन के वक्त भगवान विष्णु ने विशाल मंदराचल पर्वत उठाने के लिए कछुए का अवतार ले लिया था. आइए आपको कूर्म जयंती का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि बताते हैं.
विष्णु जी ने क्यों लिया कूर्म अवतार? पैराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान मंदार पर्वत को उठाने के लिए देवताओं को किसी ऐसी चीज की जरूरत थी, जो ठोस होते हुए भी पानी में ना डूब सके. ऐस में भगवान विष्णु ने कछुए का अवतार लिया और अपनी पीठ पर विशाल मंदराचल पर्वत को उठा लिया. इसके बाद ही समुद्र मंथन संभव हो सका. ऐसी मान्यताएं हैं कि भगवान विष्णु ने सतयुग में कूर्म अवतार लिया था. यह भगवान विष्णु का दूसरा अवतार माना जाता है. इस दिन घर में भगवान विष्णु के कूर्म अवतार की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है.
कूर्म जयंती का शुभ मुहूर्त वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि 22 मई को शाम 05 बजकर 17 मिनट पर शुरु हो रही है. इस तिथि का समापन 23 मई को शाम 05 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदिया तिथि के चलते कूर्म जयंती 23 मई दिन गुरुवार को मनाई जाएगी. कूर्म जयंती पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 04.25 बजे से रात 07.10 बजे तक रहने वाला है.
कूर्म जयंती पर घर ले आएं ये एक चीज कूर्म जयंती के दिन घर में चांदी या धातु से बना कछुआ लाना बहुत शुभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम होता है. आप घर की उत्तर दिशा में कूर्म यंत्र भी रख सकते हैं. इसे बेडरूम में रखने की बजाए ड्रॉइंग रूम में रखें. जिस घर में धातु से बना कछुआ रहता है, वहां कभी धन के भंडार खाली नहीं रहते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









