
Kolkata Rape Murder Case: सड़क पर आमने-सामने BJP-TMC, जांच के लिए अस्पताल पहुंची CBI
AajTak
कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर रेप और मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई एक बार फिर आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची. वहां क्राइम सीन का दौरा करने के साथ ही अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की भी जांच की गई. कई लोगों से जांच एजेंसी ने पूछताछ की है.
कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर रेप और मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई एक बार फिर आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची. वहां क्राइम सीन का दौरा करने के साथ ही अस्पताल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की भी जांच की गई. कई लोगों से जांच एजेंसी ने पूछताछ की है. इस मामले में अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से भी लगातार पूछताछ की जा रही है, लेकिन सीबीआई अभी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है. यही वजह है कि इस केस में इंसाफ की मांग को लेकर बड़ी संख्या में डॉक्टरों और लोगों का प्रदर्शन जारी है. उधर, रविवार को सत्तारूढ़ दल टीएमसी भी एक बार फिर बड़ा प्रदर्शन कर रही है. टीएमसी की महिला विंग सड़कों पर है. सीबीआई की सुस्त जांच को मुद्दा बनाया जा रहा है. इसी मुद्दे पर धरना हो रहा है. बीजेपी भी हफ्ते भर के धरना प्रदर्शन की सीरीज में आज भी सड़कों पर उतरी है. लगातार तीसरे हफ्ते बीजेपी और टीएमसी सडकों पर हैं.
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पहले कहा कि प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि इस कांड की वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए. वेस्ट बंगाल सरकार ने दोषी बलात्कारियों को मृत्युदंड देने के प्रावधान वाले विधेयक को पेश करने और पारित करने के लिए सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि इस मामले में कड़े कानून पहले से ही हैं.
रविवार दोपहर को मध्य कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों की एक मेगा रैली भी आयोजित की गई. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह एक गैर-राजनीतिक मोर्चा है. इस आंदोलन की रूपरेखा सोशल मीडिया पर बनाई गई है. शनिवार को कोलकाता शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न रैलियों में भाग लिया. इस कांड की वजह से पूरे देश में आक्रोश है. लोग यथाशिघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं.
बताते चलें कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में चल रहे जूनियर डॉक्टरों के धरने में पुलिस का एक सिविक वॉलंटियर बाइक लेकर पहुंच गया. वो नशे में बुरी तरह धुत था. उसने अपनी बाइक से एक जूनियर डॉक्टर को टक्कर मार दी. ये घटना शुक्रवार की रात करीब 2 बजे कोलकाता स्थित रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी के पास हुई. लेकिन पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के आरोपी जाने दिया, जिस पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए.
नाराज डॉक्टरों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर 5 घंटे तक बीटी रोड जाम रखा. तब जाकर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में था, जब शहर के उत्तरी हिस्से में विश्वविद्यालय के पास सिंथी क्रॉसिंग पर बी टी रोड पर यह घटना हुई. आरोप है कि एक ट्रैफिक सार्जेंट ने सिविक वॉलंटियर को मौके से भागने में मदद की थी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










