
KL Rahul, Ind Vs Sa: KL राहुल ने ऐसा क्या किया कि अंपायर ने टोका, बॉलर से मांगी माफी, Video
AajTak
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को लगातार झटके पर झटके लगे, सिर्फ कप्तान केएल राहुल ही कुछ हदतक क्रीज़ पर टिक पाए. लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर ने केएल राहुल को टोका.
KL Rahul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की हालत पस्त दिख रही है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को लगातार झटके पर झटके लगे, सिर्फ कप्तान केएल राहुल ही कुछ हदतक क्रीज़ पर टिक पाए. लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अंपायर ने केएल राहुल को टोका, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी. दरअसल, भारत की पारी के पांचवें ओवर में ही जब साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा बॉल डालने आए तब बॉल फेंकने से तुरंत पहले केएल राहुल सामने से हट गए. ऐसे में कगिसो रबाडा को अपने रनअप को रोकना पड़ा. विकेट के सामने से हटते ही केएल राहुल ने कगिसो रबाडा ने माफी मांगी और पिच से कुछ हटाने लगे. इसके तुरंत बाद ही अंपायर Marais Erasmus ने केएल राहुल को टोका और कहा कि अगली बार से अगर हटना हो तो थोड़ा जल्दी करें. Marais is a sweet guy #INDvSA. As is the stand-in captain pic.twitter.com/KVQNqUPt06

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












