
KL Rahul Deepak Chahar: दीपक चाहर की नहीं, बल्कि इस क्रिकेटर की शादी में पहुंचे केएल राहुल, जानिए क्या है मामला
AajTak
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंधे. यह विवाह आगरा में हुआ...
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंधे. उन्होंने अपने शहर आगरा में सात फेरे लिए. इस शादी में बेहद करीबी 200 से 250 रिश्तेदारों को बुलाया गया था. इस शादी में दीपक के कई क्रिकेटर दोस्त भी पहुंचे थे.
मगर टीम इंडिया के ओपनर और साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए केएल राहुल कहीं और ही पहुंच गए. दीपक की शादी में ना आकर केएल राहुल बहरीन पहुंच गए. वहां भारतीय मूल के एक क्रिकेटर की शादी थी, जिसे राहुल ने अटैंड किया.
भारतीय मूल के डेविड बहरीन के लिए क्रिकेट खेलते हैं
यह क्रिकेटर डेविड मथिआस (David Mathias) हैं. उनका जन्म 20 मार्च 1991 को कर्नाटक के अवाली में हुआ था. उन्होंने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला है. इसी दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ भी क्रिकेट खेली थी. तभी दोनों अच्छे दोस्त भी बने थे. डेविड अब बहरीन के लिए क्रिकेट खेलते हैं.
राहुल ने मथिआस की शादी के फोटो शेयर किए
यही दोस्ती को निभाते हुए केएल राहुल डेविड मथिआस की शादी में पहुंचे. राहुल ने इसकी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं. साथ ही इंस्टाग्राम पोस्ट में केएल राहुल ने लिखा- 'भाई की शादी' इस पोस्ट से पता चलता है कि केएल राहुल डेविड को भाई से कम नहीं मानते हैं. राहुल की इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी कमेंट किया.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











