
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Program: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी समारोह आज से शुरू, कॉकटेल पार्टी और जानिए क्या-क्या प्रोग्राम
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह शादी 23 जनवरी को मुंबई में होगी. प्री-वेडिंग प्रोग्राम तीन दिन चलेंगे. सुनील शेट्टी और राहुल के परिवार वाले शादी के बाद दो बड़े रिसेप्शन भी देंगे.
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Program: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेंगे. इस शादी समारोह की शुरुआत आज (21 जनवरी) से हो गई है. तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह के तहत कॉकटेल पार्टी, मेहंदी और हल्दी समेत कई प्रोग्राम किए जाएंगे.
इसके बाद 23 जनवरी को शादी होने की खबरें सामने आई हैं. यह विवाह बेहद करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच ही सम्पन्न होगा. अथिया शेट्टी के पिता बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी हैं. उनकी और केएल राहुल के परिवार की तरफ से शादी की सारी तैयारियां कर ली गई हैं.
तीन दिन चलेगा राहुल-अथिया का शादी समारोह
इस शादी समारोह को बेहद ही सीक्रेट रखा गया है. यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में होगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी से पहले होने वाले प्रोग्राम्स का आगाज शनिवार से होने वाला है. इस दिन शाम को कॉकटेल पार्टी रखी गई है. इसी पार्टी के साथ ही प्री-वेडिंग प्रोग्राम्स की शुरुआत हो जाएगी.
इसके बाद अगले दिन रविवार (22 जनवरी) को मेहंदी और हल्दी का प्रोग्राम रखा गया है. इस दौरान भी परिवार के बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल रहेंगे. फिर अगला दिन यानी सोमवार (23 जनवरी) केएल राहुल और अथिया शेट्टी के लिए बेहद खास होने वाला है. दोनों इसी दिन शादी के बंधन में बंधेंगे. इस शादी वाले दिन भी बेहद करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल रहेंगे.
शादी के बाद मुंबई-बेंगलुरु में होंगे दो बड़े रिसेप्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









