
Kidney Health: किडनी को अंदर से जख्मी कर देती हैं ये 3 चीजें, अनदेखी कर देगी Kidney फेल
AajTak
Kidney Health: किडनी स्टोन एक बेहद कॉमन बीमारी है जिससे भारत में ही करीब करोड़ों लोग प्रभावित हैं लेकिन क्या आपको अंदाजा है कि किडनी स्टोन का खतरा बढ़ाने में ठंड का मौसम भी आपकी मदद कर सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे सर्दियां इस बीमारी का खतरा बढ़ाती हैं.
Kidney Health: किडनी स्टोन एक बेहद सामान्य लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. इसे मेडिकल भाषा में रीनल कैलकुली भी कहा जाता है. अगर इसे तुरंत ठीक न किया जाए तो यह बहुत तकलीफ दे सकती है. किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) तब बनती है जब मिनरल्स और सॉल्ट (नमक) आपस में मिलकर क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं. इसकी वजह से तेज दर्द, यूरिन में खून, इंफेक्शन और उलटी जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं.
सर्दियों में किडनी स्टोन के मामले काफी बढ़ जाते हैं इसलिए आपको इसके पीछे के कारण और बचाव के तरीकों की जानकारी होनी चाहिए.
सर्दियों में किडनी स्टोन के मामले क्यों बढ़ते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर किडनी स्टोन का खतरा गर्मियों में अधिक माना जाता है क्योंकि गर्मी में ज्यादा पसीना और डिहाइड्रेशन से पथरी की समस्या होने लगती है लेकिन सर्दियों में भी यह खतरा बढ़ सकता है. सर्दियों में कई लाइफस्टाइल और फिजियोलॉजिकल बदलाव होते हैं जो किडनी स्टोन बनने में योगदान करते हैं. यहां हम आपको उन्हीं कारणों की जानकारी दे रहे हैं.
डिहाइड्रेशन है सबसे बड़ा कारण
सर्दियों में अक्सर लोगों में डिहाइड्रेशन की दिक्कत बढ़ जाती है क्योंकि ठंड में प्यास कम लगती है और लोग कम पानी पीते हैं. इससे शरीर की हाइड्रेशन की जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं. इससे यूरिन भी गाढ़ी हो जाता है और किडनी स्टोन बनने का खतरा बढ़ जाता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









