KEI इंडस्ट्रीज बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्रिंसिपल पार्टनर, कोलकाता में लॉन्च की नई ग्रीन जर्सी
AajTak
रविवार को कोलकाता के JW Marriott होटल में एक भव्य समारोह के दौरान विराट कोहली और RCB टीम के अन्य खिलाड़ियों ने KEI इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के साथ नई ग्रीन जर्सी लॉन्च की. RCB हर सीजन में एक मैच के दौरान ग्रीन जर्सी पहनकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाती है. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता फैलाना और लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करना है.
भारत की लीडिंग वायर और केबल निर्माता कंपनी KEI Industries Ltd. ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है. कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में RCB की प्रिंसिपल पार्टनर होगी. इस पार्टनरशिप से KEI इंडस्ट्रीज अपने ब्रांड और बिजनेस की राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी.
एक मैच ग्रीन जर्सी में खेलती है RCB
रविवार को कोलकाता के JW Marriott होटल में एक भव्य समारोह के दौरान विराट कोहली और RCB टीम के अन्य खिलाड़ियों ने KEI इंडस्ट्रीज के अधिकारियों के साथ नई ग्रीन जर्सी लॉन्च की. RCB हर सीजन में एक मैच के दौरान ग्रीन जर्सी पहनकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाती है. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता फैलाना और लोगों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करना है.
इस पार्टनरशिप के तहत, RCB के खिलाड़ियों की आधिकारिक जर्सी के पीछे KEI का लोगो प्रमुख रूप से दिखाई देगा. इसके अलावा, RCB के ऑन-ग्राउंड मैचों के दौरान भी KEI ब्रांड को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा.
'पार्टनरशिप से ब्रांड को मिलेगी मजबूती'
KEI इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता ने कहा, 'हम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप करके बेहद उत्साहित हैं. RCB एक मजबूत और लोकप्रिय क्रिकेट ब्रांड है, और इस टीम के साथ हमारा जुड़ाव हमारे ब्रांड को और मजबूती देगा. हमारा लक्ष्य इस क्रिकेट फेस्टिवल का लाभ उठाकर ब्रांड की पहुंच को वैश्विक स्तर तक ले जाना है.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.