
Kamada Ekadashi 2025: कामदा एकादशी आज, जानें श्रीहरि का पूजन मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Kamada Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कामदा एकादशी को 'चैत्र शुल्का एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह चैत्र नवरात्र के बाद आती है.
Kamada Ekadashi 2025: 7 अप्रैल यानी आज कामदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं और इन सभी में विशेष होती है एकादशी. एकादशी के पावन अवसर पर हम भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाता है. कामदा एकादशी को 'चैत्र शुल्का एकादशी' के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह चैत्र नवरात्र के बाद आती है.
कामदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की एकादशी तिथि 7 अप्रैल यानी कल रात 8 बजे शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 8 अप्रैल यानी कल रात 9 बजकर 12 मिनट पर होगा.
कामदा एकादशी का पारण 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 02 मिनट से लेकर 8 बजकर 34 मिनट तक होगा.
कामदा एकादशी पूजन विधि (Kamada Ekadashi Pujan Vidhi)
एकादशी के व्रत से पहले भोजन करने के बाद भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए और अगले दिन एकादशी के दिन व्रत का संकल्प लेना चाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु को पुष्प, फल, दूध, पंचामृत, तिल आदि अर्पित करना चाहिए. भगवान की पूजा करने के बाद पूरे दिन भगवान का नाम जपना चाहिए और रात्रि जागरण भी करना चाहिए. इस व्रत को एकादशी के अगले दिन तोड़ा जाता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











