
JioBook की कीमत हुई कम, 12 हजार रुपये में मिलेगा लैपटॉप, Amazon पर है ऑफर
AajTak
JioBook Price in India: नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट कम है, तो आप JioBook पर विचार कर सकते हैं. ये लैपटॉप 12 हजार रुपये के बजट में Amazon पर इस वक्त मिल रहा है. इस कीमत पर ये लैपटॉप 4G सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. इस कीमत पर आपको कुछ दूसरे विकल्प भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
सस्ते में एक लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो JioBook पर मिल रहे ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. कंपनी ने इस डिवाइस को पिछले साल लॉन्च किया था, जो आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. कंपनी ने इसकी कीमतों में बड़ी कटौती की है, जिसके बाद ये बेहतरीन डील बन जाता है.
इस लैपटॉप को आप Amazon.in और Reliance Digital से खरीद सकते हैं. JioBook 11 के साथ आपको लाइफ टाइम ऑफिस का एक्सेस मिलेगा. इसकी वजह से ये प्रोडक्ट स्टूडेंट्स के लिए खास बन जाता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
कंपनी ने इस लैपटॉप को 16,499 रुपये की कीमत पर साल 2023 में लॉन्च किया था. हालांकि, इस वक्त Amazon पर ये डिवाइस 12,890 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. इस कीमत में आपको 64GB स्टोरेज और 4GB RAM वाला वेरिएंट मिलेगा. इस डिवाइस को आप EMI पर भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Jio ने लॉन्च किए नए प्लान्स, सिर्फ 39 रुपये से शुरू है कीमत
JioBook 11 एक एंड्रॉयड बेस्ड 4G लैपटॉप है. इसमें कंपनी ने MediaTek 8788 प्रोसेसर दिया है. डिवाइस Jio OS पर काम करता है. आप 4G मोबाइल नेटवर्क से इसे कनेक्ट कर सकते हैं. साथ ही इसमें Wi-Fi की भी कनेक्टिविटी मिलती है. इसमें 11.6-inch का डिस्प्ले मिलता है.
लैपटॉप का वजन सिर्फ 990 ग्राम है. इसे आप सिर्फ एक कलर ऑप्शन ब्लू में खरीद सकेंगे. JioBook में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है. कंपनी की मानें तो इस डिवाइस पर आपको 8 घंटे की एवरेज बैटरी लाइफ मिलेगी. इस पर 12 महीने की वारंटी भी मिलती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









