
Jio, Airtel और Vi रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने पर दे रहा है 3 महीने तक फ्री रिचार्ज? जानें इस WhatsApp मैसेज का सच
AajTak
Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए एक मैसेज तेजी से WhatsApp पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने पर सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है.
Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए एक मैसेज तेजी से WhatsApp पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने पर सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है.
इसके लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. अगर आप फ्री रिचार्ज लेने के चक्कर में लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. ये वायरल मैसेज पूरी तरह से फेक है. इसके चक्कर में आपको नुकसान भी हो सकता है.
चलिए, आपको पहले पूरी बात बताते हैं. WhatsApp पर एक मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है-देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है. अगर आपके पास Jio, Airtel या Vi का सिम हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है.

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.











