
Jeevan Umang Policy: इस स्कीम में हर दिन करें 45 रुपये निवेश, एक साथ मिलेंगे 36 लाख
AajTak
Jeevan Umang Policy: एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी लेने वालों को 100 साल तक लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) कवर मिलता है. इस स्कीम में निवेश कर आप अपना और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.
देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान ऑफर करती है. बढ़िया रिटर्न और सुरक्षित निवेश की वजह से देश के लाखों लोग एलआईसी की स्कीम्स में अपना पैसा इनवेस्ट करते हैं. अगर आप भी लंबे समय के लिए एलआईसी की किसी स्कीम में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप जीवन उमंग पॉलिसी (Jeevan Umang Policy) को चुन सकते हैं. जीवन उमंग पॉलिसी एक एंडोमेंट प्लान है. इस स्कीम में निवेश कर आप अपना और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं.
कौन खरीद सकता है पॉलिसी
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी लेने वालों को 100 साल तक लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) कवर मिलता है. इस प्लान को 90 दिन से लेकर 55 साल की उम्र तक के लोग खरीद सकते हैं. इस पॉलिसी के मैच्योर (Policy Maturity) होने के बाद पॉलिसीधारक के खाते में हर साल एक तय राशि आती रहती है. अगर किसी पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को पूरी रकम एकमुश्त दे दी जाती है.
टैक्स पर छूट
जीवन उमंग पॉलिसी में आप 15, 20, 25 या 30 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. अगर पॉलिसीधारक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है या वो विकलांग हो जाता है, तो उसे उमंग पॉलिसी के तहत टर्म राइडर का भी प्रदान किया जाता है. साथ ही इस स्कीम में निवेश करने वालों को टैक्स में भी छूट मिलती है.
इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश करने वालों को टैक्स पर छूट दी जाती है. अगर आप जीवन उमंग पॉलिसी लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम दो लाख रुपये का बीमा लेना होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










