
JEE Advanced Admit Card Out: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड, ये है डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
AajTak
जेईई एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जो छात्र 26 मई को परीक्षा में बैठने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक दिया हुआ है.
IIT Madras Released JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आज यानी 17 मई 2024 दिन शुक्रवार को एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल की जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने रजिस्टर्ड आईडी पर एडमिट कार्ड का लिंक भेज दिया गया है. Direct Link to Download JEE Advanced Exam 2024 Admit Card
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
स्टेप 1- सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.स्टेप 2- जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.स्टेप 3- लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.स्टेप 4- एडमिट कार्ड सामने होगा.स्टेप 5- आगे के संदर्भ के लिए जेईई एडवांस एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रख लें.
26 मई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2024 की परीक्षा 26 मई, 2024 को आयोजित होने है. एडमिट कार्ड के बिना जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा कक्षा में एडमिट कार्ड के साथ स्टूडेंट्स को एक आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा. क्योंकि बिना आईडी प्रूफ के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










