
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
ABP News
KC Tyagi News: केसी त्यागी का कहना है कि रिश्ता नहीं बिगड़ा है. असल में समाजवादी आंदोलन के अंतिम नेता नीतीश कुमार बचे थे और अब वे भी दिल्ली आ रहे हैं. पढ़िए और क्या कहा है.
जेडीयू के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी ने पार्टी से किनारा कर लिया है. मंगलवार (17 मार्च, 2026) को खुद ही पत्र जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. अब उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों जेडीयू से वे अलग हो रहे हैं.
पीटीआई से बातचीत में केसी त्यागी ने कहा, "50 वर्ष हम साथ रहे हैं… इस बार जब पार्टी का सदस्यता अभियान चला है तो उसमें मैंने अपनी मेंबरशिप रिन्यू नहीं कराई… लेकिन रिश्ते ज्यों के त्यों हैं."
VIDEO | Delhi: After quitting JD(U), KC Tyagi says, “My respect for Nitish Kumar remains unchanged, and I will decide my further course of action soon.”(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/oY3Jv1vntn













