
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'
ABP News
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'
राज्यसभा चुनाव में बिहार कांग्रेस के तीन विधायकों ने वोट नहीं दिया. इनमें से दो विधायक मनोज विश्वास और सुरेंद्र कुशवाहा अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. दोनों के बयान से यह साफ है कि ये लोग आरजेडी के राज्यसभा प्रत्याशी एडी सिंह से खुश नहीं थे. मनोज विश्वास ने तो यहां तक कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का ही आदेश था कि वोट देने के लिए आप लोग स्वतंत्र हैं. अब राजेश राम ने जवाब दिया है.
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हमारे तीन विधायक नहीं आए तो उससे झटका लगा है. इससे कोई मुंह नहीं चुरा सकता है… लेकिन जो आरोप लगाए गए हैं वे पहले अपने गिरेबान में झांकें कि वे किस तरह बीजेपी के चंगुल में गए, किस तरह से उनको धमकियां मिलीं. किस तरह से सात मार्च को उनके दरवाजे पर फोर्स गए थे…."
Patna, Bihar: Congress State President Rajesh Ram on the discontent over Rajya Sabha candidates and allegations against him, says, "Look, this decision is taken between our central leadership and RJD. We are followers, it is our responsibility to accept that decision and… pic.twitter.com/UqN8J2bY5o













