
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
ABP News
UGC Lates Update: पीड़ित ने बताया कि हमला उस वक्त हुआ जब वह किसान डिग्री कालेज से अपना अंकपत्र लेने गया था. पीड़ित युवक की पहचान बहराइच जनपद के इंदनापुर गांव के रहने वाले विमल शर्मा के तौर पर हुयी है.
यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 का लगातार विरोध करने वाले एक छात्र पर सोमवार को उसके कालेज में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस सिलसिले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है.
पीड़ित ने बताया कि यह हमला उस वक्त हुआ जब वह स्थनीय किसान डिग्री कालेज से अपना अंकपत्र लेने गया था. उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान बहराइच जनपद के इंदनापुर गांव के रहने वाले विमल शर्मा के तौर पर हुयी है.
विमल ने दावा किया कि वह लगातार यूजीसी विधेयक का सक्रिय होकर विरोध कर रहा था. उसने बताया, 'रविवार को विधेयक के विरोध में मैने बहराइच से अयोध्या तक की पदयात्रा शुरू की थी, लेकिन पुलिस मुझे बहराइच सीमा से वापस ले आई थी.
छात्र ने बताया, 'सोमवार को मैं किसान डिग्री कालेज से अपना अंकपत्र लेने जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने मुझपर जानलेवा हमला कर मुझे घायल कर दिया.'













