
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
ABP News
Congress candidates for Kerala: कांग्रेस ने आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में कुल 55 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को पारावूर से पार्टी ने फिर टिकट दिया है, वह यहीं से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं. इसके अलावा रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु से मैदान में उतारा गया है.
पूर्व सीएम चांडी के बेटे पुथुपुल्ली से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन को वट्टीयूरकाउ से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पुथुपल्ली से टिकट दिया गया है. वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को ही केरल के लिए इन उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी
Congress announces first list of 55 candidates for the upcoming Keralam Assembly ElectionsState party president Sunny Joseph fielded from Peravoor seat, VD Satheesan fielded from Paravur, Chandy Oommen from Puthuppally, Ramesh Chennithala from Haripad, Ramya Haridas from… pic.twitter.com/S7qDjtg6qK













