
Jasprit Bumrah, IND vs SA 2nd Test: जसप्रीत बुमराह की आंधी में टूटे कई धांसू रिकॉर्ड... शेन वॉर्न, मोहम्मद शमी और जेम्स एंडरसन सबको पछाड़ा
AajTak
केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 13.5 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस तूफानी प्रदर्शन के दम पर बुमराह ने कई धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने शेन वॉर्न, मोहम्मद शमी और जेम्स एंडरसन को भी कई मामलों में पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर...
Jasprit Bumrah, IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला गया. पहले दिन यानी बुधवार (3 जनवरी) को ही दो पारी खत्म हो गई थीं. अफ्रीका ने 55 रन बनाए. जबकि भारतीय टीम 153 रनों पर ढेर हुई.
इसके बाद दूसरे दिन साउथ अफ्रीका टीम अपनी दूसरी पारी में 176 रनों पर ऑलराउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम को 79 रनों का आसान टारगेट मिला, जिसे उसने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. मगर इस दूसरी पारी में भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने तबाही मचा दी.
बुमराह ने 13.5 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस तूफानी प्रदर्शन के दम पर बुमराह ने कई धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उन्होंने शेन वॉर्न, मोहम्मद शमी और जेम्स एंडरसन को भी कई मामलों में पछाड़ दिया है. आइए नजर डालते हैं कुछ बड़े रिकॉर्ड्स पर...
जब एक टेस्ट मैच में सभी 20 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए
Vs साउथ अफ्रीका, जोहानेसबर्ग, 2018 (बुमराह 5/54 & 2/57) Vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2021 (बुमराह 4/46 & 5/64) Vs साउथ अफ्रीका, केपटाउन, 2024 (बुमराह 2/25 & 6/61)
#JaspritBumrah cemented his credentials as one of the finest Test bowlers in world cricket, with a superb 6/61 to set up a manageable target for #TeamIndia! Relive his awesome spell here!#Cricket #SAvIND pic.twitter.com/UatZc0bYdw

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












