
Jasprit Bumrah Ind Vs Eng Test: जसप्रीत बुमराह होंगे एटबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान, रोहित शर्मा बाहर
AajTak
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जाएगा. कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने के कारण मैच नहीं खेल सकेंगे..
IND vs ENG Test: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. कोरोना पॉजिटिव पाए गए कप्तान रोहित शर्मा एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं. अब उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करते नजर आएंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ही यह जानकारी दी है. भारतीय बोर्ड ने बताया कि रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए हैं. ऐसे में वह एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है. साथ ही ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है.
इंडिया और इंग्लैंड के बीच पिछले साल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. तब कोरोना मामलों के चलते पांचवां टेस्ट नहीं हो सका था, जो अब खेला जाएगा. फिलहाल, सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी है.
NEWS 🚨 - @Jaspritbumrah93 to lead #TeamIndia in the fifth Test Match against England.@RishabhPant17 will be the vice-captain for the match.#ENGvIND pic.twitter.com/ueWXfOMz1L
एक जुलाई से खेला जाएगा टेस्ट मैच
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच यह पांचवां टेस्ट मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा. इसके बाद यदि रोहित शर्मा वापसी करते हैं, तो उनकी कप्तानी में ही तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलना है. टेस्ट मैच के लिए भारतीय स्क्वॉड घोषित कर दी गई है. जबकि वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंडियन स्क्वॉड घोषित करना बाकी है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












