
Jammu Kashmir Constituency Wise Election Result 2024: किस सीट पर कौन आगे, कौन पीछे, यहां देखें जम्मू-कश्मीर विधानसभा की हर सीट का अपडेट
AajTak
जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव में नई सरकार किसकी बनेगी, कौन मुख्यमंत्री का ताज पहनेगा, इन सारे सवालों से कुछ ही देर में परदा हट जाएगा. आज तक पर आप लगातार कवरेज देख सकते हैं. एक-एक सीट, एक-एक उम्मीदवार की पूरी खबर आपके सामने है.
Jammu & Kashmir Vidhan Sabha Chunav Parinam: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu Kashmir Assembly Polls 2024) के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकीहैं. आर्टिकल 370 हटने के बाद यहां पहली बार चुनाव हुए हैं यानी लगभग 10 साल बाद यहां विधानसभा चुनाव हुए हैं. इस बार जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिनका आखिरी चरण 1 अक्टूबर को समाप्त हुआ. 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 का है.
अलग-अलग मीडिया और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस के गठबंधन को भारी बढ़त मिलने की उम्मीद है. ज्यादातर सर्वे NC-कांग्रेस गठबंधन को 40 से 50 सीटों के बीच जीत का अनुमान लगा रहे हैं. जिससे उनकी सरकार बनने की संभावनाएं काफी मजबूत दिख रही हैं. अब देखना ये होगा कि जम्मू-कश्मीर में किस पार्टी को कितनी सीटों मिलने वाली हैं और कौन सत्ता पर काबिज होगा. इसका ताजा हाल आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे, यहां क्लिक कर देखें

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










