
J&K: पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के सैनिक भी आतंकियों के साथ मौजूद! देखें क्यों उठे सवाल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके के नर खास के घने जंगल में पिछले 10 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना के जवान घने जंगलों में चप्पे- चप्पे पर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. अब मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में करीब 6 आतंकी छुपे हुए हैं जो कश्मीर में घुसकर दहशत फैलाने की कोशिश में हैं. ये वही जंगल है जिसे पार करके आतंकी अक्सर पीओके के रास्ते कश्मीर में दाखिल होते हैं लेकिन सेना की चौकन्नी निगाहों से बचना आतंकियों के लिए मुश्किल होगा. पिछले 10 दिनों में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों का तीन बार आमना-सामना हो चुका है. लेकिन सेना की तलाश अब भी जारी है. इंटेलीजेंस एजंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक पाकिस्तान से आये आतंकियों के साथ पाकिस्तानी आर्मी के स्पेशल सर्विस ग्रुप के सैनिक शामिल हो सकते हैं क्योंकि पाकिस्तानी आर्मी के सपोर्ट के बिना सीमा पर किसी आतंकी ग्रुप का इतने दिनों तक टिकना बहुत मुश्किल है. इसलिए आतंकियों तक पहुंचने के लिए एडवांस सर्विलांस उपकरणों की मदद ली जा रही है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












