Ishan Kishan Catch: किशन ने दबोचा ई'शानदार' कैच, कीवी बल्लेबाज रचिन रह गए हैरान, VIDEO
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए रचिन रवींद्र का कमाल का कैच लपका. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर रचिन ने फ्लिक खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग से दौड़ते हुए ईशान ने फुल लेंथ डाइव लगाकर गेंद पकड़ ली. इस विकेट से भारत को शुरुआती बढ़त मिली.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (8 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 255/5 का स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के रनचेज के दौरान शानदार फील्डिंग की. ईशान किशन के एक कैच ने तो खूब चर्चा बटोरी.
दरअसल, भारत को एक बड़ा ब्रेकथ्रू ईशान की शानदार फील्डिंग की बदौलत मिला. अहमदाबाद में हुए इस मुकाबले में ईशान ने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा, जिसने पूरे स्टेडियम को हैरान कर दिया.यह भी पढ़ें: फाइनल में भी गरजा टीम इंडिया का ‘पॉकेट डायनामाइट’, कीवी गेंदबाजों के उड़े होश!
न्यूजीलैंड की पारी के चौथे ओवर में जसप्रीत गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र स्ट्राइक पर थे. बुमराह ने 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेग स्टंप पर लेंथ गेंद डाली. रचिन ने इसे पिक-अप फ्लिक के जरिए बाउंड्री भेजने की कोशिश की, लेकिन शॉट सही तरीके से टाइम नहीं हो पाया और गेंद अंदरूनी किनारे से लगकर हवा में चली गई.
डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर खड़े ईशान किशन ने तुरंत आगे की ओर दौड़ लगाई और फुल लेंथ डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ लिया. दिलचस्प बात यह रही कि जब उनका शरीर जमीन से टकराया तो गेंद थोड़ी बाहर निकल गई, लेकिन ईशान ने तेजी से रिएक्शन देते हुए उछली हुई गेंद को फिर से पकड़ लिया.
रचिन रवींद्र सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. यह विकेट भारत के लिए बेहद अहम रहा. कैच पकड़ने के बाद बुमराह खुशी से झूम उठे और दौड़कर ईशान को गले लगाया. इस शानदार फील्डिंग मोमेंट के बाद टीम इंडिया मैच में पूरी तरह हावी नजर आई और न्यूजीलैंड पर दबाव बढ़ गया. रचिन जब आउट तो न्यूजीलैंड का स्कोर 32/2 हो गया.
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराहT20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








