
Irfan Pathan on Team India T20 Captaincy: टी-20 का नया कप्तान कौन? बहस पर इरफान पठान का बड़ा बयान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम की टी20 कप्तानी को लेकर काफी बहस हो रही है. इस बहस में अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी कूद पड़े हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के चलते उसकी खिताब जीतने की उम्मीद टूट गई थी. देखा जाए तो पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और तब वह सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. भारतीय टीम की हार के बाद टी20 कप्तानी को लेकर बहस जारी है.
कप्तानी को लेकर बहस में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी कूद पड़े हैं. इरफान पठान ने कहा है कि भविष्य में रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए हार्दिक पांड्या बेहतरीन विकल्प हैं लेकिन उनका यह भी मानना था कि हार्दिक को कप्तान बनाने में थोड़ा रिस्क भी है. इसलिए भारतीय टीम को कप्तानों का पूल बनाना होगा जिसमें कम से कम दो खिलाड़ी शामिल हों.
क्लिक करें- कोहली रनों के किंग, भुवी सबसे कंजूस... T20 वर्ल्ड कप के 10 हैरान करने वाले आंकड़े!
यदि कप्तान चोटिल हो जाए तो: इरफान
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'मैच प्वाइंट' में कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यदि आप कप्तान बदलते हैं तो रिजल्ट बदल जाएंगे. यदि आप इस तरह जाते हैं तो परिणाम नहीं बदलेंगे. हार्दिक पांड्या के साथ-साथ आपको और हमें यह समझने की जरूरत है कि वह एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. उन्हें चोट की भी समस्या है. क्या होगा यदि वह आपका कप्तान हों और विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो जाएं. और यदि आपके पास कोई अन्य लीडर तैयार नहीं है तो आप फंस जाएंगे.'
हमें कप्तानों के समूह की जरूरत: इरफान

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












