
iQOO Z9x 5G की Amazon पर सेल, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, मिल रहा इतना डिस्काउंट
AajTak
iQOO Z9x 5G Price in India: आईकू ने हाल में ही अपना सस्ता 5G फोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन को आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. फोन पर कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर दोनों मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
iQOO Z9x 5G आप डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. ये फोन हाल में ही लॉन्च हुआ है. इस स्मार्टफोन को आप Amazon से खरीद सकेंगे. ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. ये iQOO Z9 का सस्ता अवतार है, जिसमें आपको दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरा और बड़ी बैटरी मिलती है.
ये Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर वाला देश का सबसे सस्ता फोन है. इस स्मार्टफोन को आप डिस्काउंट के साथ Amazon से खरीद सकेंगे. आइए जानते हैं इस हैंडसेट पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स और इसकी खास बातें.
आईकू का ये फोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आता है. iQOO Z9x 5G के बेस वेरिएंट यानी 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. इस पर आपको 1000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद फोन 11,999 रुपये का हो जाता है.
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 9 Pro Review: सेग्मेंट का बेस्ट गेमिंग फोन, जानें क्या हैं खूबियां और कमियां
इसके अलावा iQOO Z9x 5G को आप 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज में खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 14,499 रुपये और 15,999 रुपये है. इस पर 500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इसे आप Amazon से खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड्स पर है.
iQOO Z9x 5G में 6.72-inch का LCD पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसे आप 4GB, 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









