
iQOO 13 भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे, इतने रुपये है कीमत
AajTak
iQOO 13 Price in India: वीवो के सब-ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO 13 को पेश किया है, जो 50MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा. आइए जानते हैं इस डिवाइस की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO 13 को भारत में लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. ये फोन चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो गया था. इसमें आपको Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है. डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आता है.
फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. डिवाइस 6000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
कंपनी ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है. वहीं इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. इसे आप Legend और Nardo Grey कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Quantum Band Review: सिरदर्द, डिप्रेशन, एंज़ायटी से राहत देने का दावा करता है ये बैंड, जानिए कैसे करता है काम
कंज्यूमर्स इस फोन को 11 दिसंबर से खरीद पाएंगे. इसे Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इस पर 3000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड पर मिल रहा है. वहीं इस पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.
डुअल सिम सपोर्ट वाला iQOO 13 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. इसे चार एंड्रॉयड अपडेट्स मिलेंगे और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे. स्मार्टफोन 6.82-inch के 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









