
iQOO 12 Series Launch: कंपनी ने लॉन्च किए अपने सबसे पावरफुल फोन्स, मिलते हैं गजब के फीचर्स
AajTak
iQOO 12 Pro Launch: आईकू ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की iQOO 12 सीरीज में दो स्मार्टफोन हैं, जो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में काफी कॉमन हैं. इसमें मुख्य अंतर बैटरी और डिस्प्ले का है. दोनों ही फोन्स 50MP + 50MP + 64MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO 12 और iQOO 12 Pro को चीन में लॉन्च किया है. इसमें 6.78-inch की स्क्रीन मिलती है. iQOO 12 में 1.5K रेज्योलूशन वाली OLED स्क्रीन मिलती है. वहीं प्रो वेरिएंट में कंपनी ने Quad HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
दोनों ही फोन्स जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी अगले हफ्ते इन्हें भारतीय बाजार में इंट्रोड्यूस करेगी. ये दमदार प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और दूसरे स्पेसिफिकेशन्स.
दोनों ही फोन्स तीन कॉन्फिग्रेशन में आते हैं. इन्हें आप तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, वॉइट और रेड कलर में खरीद सकते हैं. iQOO 12 का बेस मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 3,999 युआन (लगभग 46,499 रुपये) में आता है. इसके टॉप मॉडल 16GB RAM + 1TB स्टोरेज की कीमत 4699 युआन (लगभग 54,600 रुपये) है.
ये भी पढ़ें- Nothing Phone 2 vs iQOO Neo 7 Pro: कीमत में 10 हजार का अंतर, लेकिन एक जैसे कई फीचर्स!
वहीं प्रो मॉडल की बात करें, तो इसके 16GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 4999 युआन (लगभग 58 हजार रुपये) है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 1TB स्टोरेज के साथ 5999 युआन (लगभग 69,700 रुपये) में आता है. ये दोनों स्मार्टफोन्स 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च होंगे. ये फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
iQOO 12 में 6.74-inch का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. वहीं प्रो वेरिएंट में 6.7-inch का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 3000 Nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. दोनों ही फोन्स हाल में लॉन्च हुए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









