
IPL Mega Auction Highlights: आईपीएल मेगा ऑक्शन की 5 बड़ी बातें... जानिए किसने चौंकाया और किन प्लेयर्स ने रचा इतिहास
AajTak
IPL 2025 मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिन (24-25 नवंबर) चला. इस दौरान सभी 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे. इस बार ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने चौंकाया है, तो कुछ ने ऐसा इतिहास रचा है जो शायद ही कभी टूट पाएगा. आइए जानते हैं IPL मेगा ऑक्शन की 5 बड़ी बातें...
IPL 2025 Mega Auction Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए दो दिवसीय मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था. इस दौरान सभी 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे. इस बार ऑक्शन में कई बड़ी बातें रही हैं.
इस मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों ने चौंकाया है, तो कुछ ने ऐसा इतिहास रचा है जो शायद ही कभी टूट पाएगा. इस लिस्ट में स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम भी है, जिन्होंने इतिहास रच दिया. आइए जानते हैं IPL मेगा ऑक्शन की 5 बड़ी बातें...
ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने
मेगा ऑक्शन के पहले दिन सभी की नजरें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर थीं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने धांसू बोली लगाकर 27 करोड़ रुपये में खरीदा. अब पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.
पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी की थी. उन्हें दिल्ली टीम ने रिटेन नहीं किया था. ऐसे में पंत 2016 के बाद पहली बार ऑक्शन में उतरे. ऋषभ पंत की बोली जब 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंची, तब दिल्ली कैपिटल्स ने RTM कार्ड का इस्तेमाल किया. हालांकि लखनऊ ने इस बोली को 27 करोड़ कर दिया. दिल्ली ने फिर पंत के लिए RTM करने में रुचि नहीं दिखाई. इस तरह पंत को लखनऊ ने खरीदा.
श्रेयस और वेंकटेश ने भी सभी को चौंकाया

मुस्ताफिजुर रहमान की जगह KKR में 'छुपा रुस्तम' की एंट्री, कोच ने कहा- हमारा अनलकी होना ही बनेगा लकी
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच अभिषेक नायर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को 'blessing in disguise' बताया. यानी एक दिखने वाली बदकिस्मती जिसके आखिर में अच्छे नतीजे होते हैं. मुस्ताफिजुर रहमान की जगह आए इस खिलाड़ी से टीम को नई उम्मीद है. 8वें स्थान पर खत्म हुए पिछले सीजन के बाद KKR अब चौथा IPL खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ फोकस कर रही है.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.











