
IPL Mega Auction: टीम इंडिया के इन दो स्टार को रिटेन नहीं करेगी दिल्ली! प्लेयर का खुलासा
AajTak
आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और हर टीम अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. भारतीय टीम के मुख्य स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल में मेगा ऑक्शन को लेकर कई बातें कही हैं.
IPL Mega Auction: भारतीय टीम एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मैचों में व्यस्त है, अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज चल रही है और इसके ठीक बाद साउथ अफ्रीका का दौरा होना है. लेकिन इससे इतर अगले आईपीएल की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. टीम इंडिया के बड़े स्टार रविचंद्रन अश्विन ने इस बीच बड़ा खुलासा किया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












